Categories
HINDI POETRY

चमत्कार

उम्मीद पर दुनिया का कायम होना चमत्कार है।
साँसों का अनवरत प्रवाह चमत्कार है।

आत्म विध्वंस के इतने प्रयास के बाद भी अस्तित्व का अस्तित्व होना चमत्कार है।

पशुओं के प्राण लेकर पशुपतिनाथ  से आशीष की अपेक्षा रखना चमत्कार है । 

प्रतिदिन मृत्यु का नृत्य हो फिर भी दृष्टि जीवन की ओर उन्मुख होना चमत्कार है।

सत्य के निर्मल आकाश  को अनदेखा करके असत्य के भंवर का नित्य आलिंगन चमत्कार है।

इच्छाओं की अनंत अपूर्णता से पूर्णता की आस रखना चमत्कार है।

खेल का अंत पता होते हुए भी वही खेल खेलते जाना चमत्कार है।

अस्तित्व के सम्राट से उसका सानिध्य नहीं बल्कि  कंकड़ पत्थर मांगते रहना चमत्कार है।

उम्मीद पर दुनिया का कायम होना चमत्कार है।